{"_id":"65e760dc6c7ae7ff00056210","slug":"villagers-demonstrated-in-tehsil-for-construction-of-contact-road-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110815-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन
Tue, 05 Mar 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
- मरवटिया-झलवां-टिकरा गांव को जोड़ने वाले रास्ते को बनवाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। मंगलवार तहसील परिसर में क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरवटियां-झलवा-टिकरा गांव की संपर्क मार्ग बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को मार्ग बनवाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा।
तहसील पर प्रदर्शन कर रही सर्वदा, सरिता, राजकुमारी, पप्पू, फौजदार मौर्य, कैलाशी, गुड्डू, दुर्गावती, सीमा, संदीप, रेनू, जनार्दन आदि ने कहा कि कई वर्षों से ग्रामीण मेड़ के रास्ते आते-जाते है। वही हर बारिश के मौसम में रास्ता लबालब हो जाने से छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में जान जोखिम में डालकर जाना पड़ता है। वैसे तो मरवटिया व झलवा गांव तक अधूरा खड़ंजा सड़क का निर्माण तो कराया गया है पर पड़री के समीप भूमि विवादित होने के कारण रास्ता अधूरा पड़ा हुआ है।
आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण मेड़ पकड़ कर आते-जाते है। मरवटिया गांव से लेकर टिकरी झलवा गांव तक का एक हिस्सा आज भी कच्चा रास्ता है। बाकी के रास्ते भी दशकों पुरानी खड़ंजा मार्ग है। जो बेहद जर्जर हो चुकी है। ग्रामीण इसी दशकों पुराने पगडंडी नुमा कच्चे सड़क मार्ग के रास्ते गांव जाने को मजबूर है। पक्के सड़क मार्ग का सपना वर्तमान तक पूरा नही हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के मौसम में होता है। गांव जाने के लिए कोई भी रास्ता नही होता है। ग्रामीणों ने रास्ता बनवाने की मांग की।