फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers demonstrated for road repair

Sant Kabir Nagar News: सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 May 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 May 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for road repair
- सिदाही जोगाराजा से सुबखरी होते हरिहरपुर को जोड़ने वाली सड़क का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर क्षेत्र के ग्राम सिदाही में बृहस्पतिवार को सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की।

क्षेत्र के सिदाही गांव के तिलकधारी, पीताम्बर, प्रमील कुमार, राजेश, राम प्रकाश निषाद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सिदाही गांव से जोगाराजा से होते सुबखरी वाया हरिहरपुर को जोड़ने वाली सड़क की हालत जर्जर है। खस्ताहाल हालत में सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। प्रतिदिन टूटी सड़क पर गिरकर लोग घायल हो जा रहे हैं। इसकी मरम्मत के लिए अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक सड़क मरम्मत की बात कही गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अगर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed