फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers blocked the Durgjot-Rudhauli road when the theft was not disclosed

Sant Kabir Nagar News: चोरी का खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने दुर्गजोत-रूधौली मार्ग किया जाम

Sun, 01 Jun 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 01 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the Durgjot-Rudhauli road when the theft was not disclosed
जंगल बेलहर के ग्रामीणों ने दुर्गजोत रुधौली मार्ग पर प्रदर्शन किया
बेलहर। नगर पंचायत बेलहर कलां के गणेश चौराहा के वार्ड नंबर 10 से एक सप्ताह पहले घर के सामने खड़ी बोलेरो चोरी हो गई। जिसका खुलासा न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को दुर्गजोत-रूधौली मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। जल्द खुलासा न होने की दशा में बृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व अशोक कुमार पुत्र रामधनी गुप्ता निवासी जंगल बेलहर की बोलेरो गाड़ी नगर पंचायत बेलहर कला के गणेश चौराहा वार्ड नंबर वार्ड 10 में स्थित ड्राइवर देवेंद्र यादव के घर के सामने चोरी होने के मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका। जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने दुर्गजोत-रुधौली मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जल्द चोरी के घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम समाप्त किया गया। ग्रामीण दिलीप राय उर्फ मुन्ना राय, अशोक कुमार आदि ने कहाकि अगर जल्द चोरी का पर्दाफाश नहीं हुआ तो बृहद आंदोलन किया जाएगा। अगर चोरी का पर्दाफाश नहीं हुआ तो हम लोग सीएम से मिलने के लिए लखनऊ आवास पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान धीरेन्द्र राय, सूर्य लाल राय, राजबली, हरि किशुन,मुस्तफा, मकबूल अहमद, मुन्नार, अजीत कुमार, अजय कुमार, मुनि, बबलू, विरेन्द्र राय, रामवृक्ष, नन्दलाल, इन्द्रजीत, हाकिम, रत्न निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed