फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers are troubled by mud on the roads of Dumriya Babu village

Sant Kabir Nagar News: डुमरिया बाबू गांव की सड़कों पर कीचड़ से ग्रामीण परेशान

Wed, 25 Jun 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 25 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled by mud on the roads of Dumriya Babu village
डुमरिया बाबू गांव में सड़क पर फैली कीचड़ और पानी 
मेंहदावल। विकासखंड क्षेत्र का ग्राम पंचायत डुमरिया बाबू अपनी पहचान खोता जा रहा है। गांव की सड़कें कीचड़ युक्त हो गई हैं। जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। मेंहदावल विकासखंड क्षेत्र के पूर्वी हिस्से में स्थित ग्राम पंचायत डुमरिया बाबू राप्ती नदी के छोर पर बसा है।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद से सटे इस ग्राम पंचायत में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। गांव में आने-जाने के लिए बेहतर संपर्क मार्ग तक नहीं है। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी उपलब्ध है। पंचायत भवन में पूरे वर्ष ताला लटकता है।
विज्ञापन

जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बरसात के इस मौसम में गांव में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। मार्गों पर जलभराव तथा कीचड़ लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहे हैं। मस्जिद मार्ग से लेकर यादव टोला जाने वाला सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण दयासागर, अनिल कुमार, श्रीराम का कहना है कि डुमरिया बाबू गांव की हर सड़क पर बरसात के मौसम में जलभराव तथा कीचड़ हो गया है। कई स्थानों पर गंदगी के अंबार से दुर्गंध उठ रही है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। सुलभ शौचालय तक की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द ही समस्याओं का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed