फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   villagers alert with dakaiti poster

Sant Kabir Nagar News: टोली बनाकर रात भर पहरा दे रहे गांव वाले

Sat, 30 Dec 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
villagers alert with dakaiti poster
दुधारा थाना क्षेत्र के चिउटना गांव में रात में पहरा देते गांव लोग।संवाद
चिउटना, कानपारा, दानोकुइया में डकैती का पोस्टर चिपकाने का मामला
विज्ञापन

फोटो है

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के चिउटना, कानपारा, दानोकुइयां गांव में लूटपाट डकैती का एलान कर धमकी भरा चस्पा पोस्टर लगने के बाद लोगों की नींद उड़ गई है। गांव वाले टोली बनाकर पहरा दे रहे हैं। पोस्टर की बात सामने आने पर पुलिस भी सतर्क है। पुलिस गश्त बढ़ गई है। पोस्टर लगाने वाले शख्स की तलाश में पुलिस जुटी है। एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीओ सदर, एसओजी टीम ने गांव में पहुंच कर जांच की और गांव का माहौल जाना। गांववालों को आश्वस्त करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा।

चिउटना गांव में 27 दिसंबर की रात करीब दस बजे गांव वालों को चार घरों की दीवारों पर पोस्टर चस्पा दिखाई दिया। पोस्टर पर लिखी इबारत पढ़कर गांव वाले सहम गए। चिउटना गांव में डकैती भरा पोस्टर चस्पा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इससे इलाके के लोग भी सहम गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह 26 दिसंबर की रात दानोकुइयां गांव के चौराहे पर एक जगह पोस्टर चस्पा कर लूट की धमकी दी गई। 26 दिसंबर की रात कानपारा गांव के चौराहे पर स्थित मदरसा की दीवार पर लूट की धमकी भरा पोस्टर चस्पा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिउटना के ग्राम प्रधान मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि गांव वाले टोली बनाकर रातभर पहरा दे रहे हैं। पुलिस गश्त भी कर रही है। कानापारा गांव के प्रधान राम प्रताप ने बताया कि गांव वाले भयभीत हैं। पुलिस गश्त कर रही है।
एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टर चस्पा करने वाले शख्स की तलाश जारी है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed