{"_id":"5713c9a34f1c1bba2b10fd38","slug":"villagers-against-kotedar-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने हंगामा किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने हंगामा किया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड सांथा ब्लॉक के बौरब्यास गांव में रविवार को राशन के वितरण के दौरान ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर अधिक कीमत मांगने का आरोप लगाया। इस बीच कोटेदार और ग्रामीणों में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
बौरब्यास गांव में रविवार को कोटेदार श्रवण कुमार पांडेय के परिजन मिट्टी के तेल का वितरण कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण हंगामा शुरू करने लगे। ग्रामीण कोटेदार पर मिट्टी के तेल की अधिक कीमत मांगने का आरोप लगा रहे थे। इसी बीच हंगामा काफी बढ़ गया। ग्रामीणों और कोटेदार के परिजनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण गोरख नाथ राय, विमल कुमार गौड, राममिलन पाठक, रामदेव वर्मा, रमेश पांडेय, सुनील मिश्रा, सीमा साहनी आदि ने बीच बचाव कर रहे थे कि इसी दौरान पुलिस पहुुंच गई। किसी तरह से लोगों ने मामला शांत कराया। ग्रामीण गोरखनाथ राय, सुनील, विमल, राममिलन पाठक, रामदेव वर्मा, रमेश पांडेय का आरोप था कि गांव के कोटेदार द्वारा आए दिन समय से राशन, केरोसिन तेल का वितरण नहीं किया जाता है। तेल की अधिक कीमत लिया जाता है। बार-बार अधिकारियों से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यदि एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील पर प्रदर्शन किया जाएगा। कोटेदार श्रवण पांडेय का कहना है कि ग्रामीणों का लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। राशन का अधिक कीमत नहीं लिया जाता है। राशन समय से निर्धारित दर पर वितरित किया जाता है।