फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers adamant on not conducting post mortem, road blocked

Sant Kabir Nagar News: पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े ग्रामीण, सड़क जाम

Wed, 24 Jul 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 Jul 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers adamant on not conducting post mortem, road blocked
- प्रशासन के समझाने पर एक घंटे बाद माने ग्रामीण, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
विज्ञापन

- एसडीएम तथा पुलिस क्षेत्रा अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को संभाल

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल।थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में दो सगी बहनों की मौत होने का मामला तूल पकड़ गया। बड़ी बहन के शव का पोस्टमार्टम नहीं करने पर परिवार के लोग अड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए शव को ले जाने का प्रयास शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। एक घंटे तक बीएमसीटी मार्ग जाम रहा। जिससे काफी संख्या में बड़े वाहन सड़क पर फंस गए। एसडीएम, सीओ, तहसीलदार के समझाने पर ग्रामीण माने जिसके बाद जाम हटा।
संगीता व मनीता दो सगी बहनों की मृत्यु हुई थी। परिवार के सदस्य फूड प्वाइजन से मृत्यु बता रहे हैं। संगीता की मृत्यु पहले होने के बाद जैसे उसका शव घर पहुंचा तो दूसरी बहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिसकर्मी ले जाने लगे। इस पर ग्रामीणों ने व परिवार के सदस्यों ने नाराजगी जताई। लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव सहित पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। जाम हटवाने के लिए लगातार मशक्कत किया। लेकिन परिवार के लोग सड़क पर लेट गए। जिसके कारण एक घंटे तक सड़क जाम रहा।
विज्ञापन

मुआवजा आदि दिलाने तथा कड़ी मशक्कत के बाद सड़क जाम प्रशासन समाप्त करवा पाया। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहाकि ग्रामीणों को समझाया गया। सड़क जाम समाप्त करा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed