{"_id":"695c04573ab3ac130806955b","slug":"villagers-accused-the-blo-of-acting-arbitrarily-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-143940-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ग्रामीणों ने बीएलओ पर लगाया मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ग्रामीणों ने बीएलओ पर लगाया मनमानी का आरोप
Tue, 06 Jan 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के कुसम्हा माफी गांव में बीएलओ पर मतदाता सूची में फर्जी नाम बढ़ाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ए निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बेलहर ब्लॉक क्षेत्र के कुसम्हा माफी गांव प्रदीप यादव, प्रकाश, हरिकेश, सुरेश, चन्द्रेश सहित तमाम ग्रामीण ने डीएम दिए पत्र में कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ ने नियमों को दरकिनार करते हुए ऐसे लोगों का नाम जोड़ दिया, जिनका गांव से कोई वास्ता नहीं है। वहीं कई पात्र मतदाताओं के नाम सूची से गायब बताए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मतदाता सूची की पुनः जांच कर फर्जी नामों को हटाने और जिम्मेदार कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस पूरे मामले में बीएलओ शिव प्रसाद ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मतदाता सूची का कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है। किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं की गई है। यदि जांच होती है तो सच्चाई सामने आ जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराए जाने की बात कही जा रही है।