फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   VILLAGE POLITICS STARED TO HEAT

प्रधान चुनावी को लेकर गरमाने लगी है राजनीति

Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
VILLAGE POLITICS STARED TO HEAT
प्रशासन की तैयारियों के बीच गरमाने लगी गांवों की राजनीति
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पंचायत चुनाव की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी है, वहीं गांवों में गोलबंदी भी होने लगी है। मौजूदा प्रधान के कराए गए कार्यों में गड़बडी का आरोप लगाकर संभावित दावेदार शिकायत करने या करवाने में जुट गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी प्रचार का दौर धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे है। बीएलओ की ओर से दुरुस्त किए जा रहे मतदाता सूची में भी प्रधान और संभावित दावेदार अपने-अपने पक्ष के लोगों के नाम बढ़वाने पर विशेष जोर दे रहे हैं।

जिले में कुल 794 ग्राम पंचायतें थीं। इनमें से 40 ग्राम पंचायतें पूर्ण रूप से और दो आंशिक रूप से नगर पालिका खलीलाबाद व नगर पंचायत मेंहदावल के सीमा विस्तार और नवसृजित नगर पंचायत बखिरा और बेलहर कला में शामिल हो गई हैं। दो आंशिक ग्राम पंचायतें किस ग्राम पंचायत में जोड़ा जाएगा, इसे लेकर कयासबाजी हो रही है। वैसे मौजूदा प्रधान का कार्यकाल 25 दिसंबर तक है। परिसीमन में कौन सी ग्राम पंचायत किस वर्ग के कोटे में प्रधान पद के लिए आरक्षित होगी, इसे लेकर भी कयासबाजी हो रही है। इधर, सीडीओ कार्यालय में बुधवार को एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुछ लोगों के साथ पहुंचे और दो ग्राम पंचायतों में अनियमितता की शिकायत करके जांच कराने की मांग की। पीडी कार्यालय भी दूसरे पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने आवास प्लस की सूची से कई लोगों का नाम कट जाने की शिकायत की। खलीलाबाद तहसील हो या फिर मेंहदावल या धनघटा हर जगह चौराहों पर स्थित चायपान की दुकानों पर जुटने वाले लोग चाय की चुस्कियों के साथ प्रधानी चुनाव की चर्चा छेड़ रहे हैं। सेमरियावां में एक चाय की दुकान पर बैठे लोग कह रहे थे कि प्रधानी चुनाव आते ही संभावित दावेदारों ने भी प्रचार शुरू कर दिया है। यदि किसी के घर पर कोई बीमार पड़ रहा है तो उसे अस्पताल तक पहुंचवाने में सहयोग कर रहे हैं। यदि किसी की मृत्यु हो रही है तो हर संभव मदद में कदम बढ़ा रहे हैं। मेंहदावल बस स्टैंड पर लोग यह कहते सुने गए कि सोशल मीडिया पर संभावित दावेदार अपना प्रचार करने मंगलवार की शाम को धनघटा में स्थित एक चाय की दुकान पर चुनावी चर्चा कर रहे एक गांव के लोग कहते सुने गए कि सरकार अब योजनाओं का संचालन पारदर्शिता के साथ करके गरीबों का कल्याण करने में लगी है। एडीएम संजय कुुमार पांडेय ने बताया कि मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। बीएलओ को यह दायत्वि दिया गया है। उन्हें निर्देश है कि पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची में अर्हता पूरी करने वाले का नाम जोड़ें और जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके नाम सूची से हटा दें। जिनके नाम में त्रुटि है, उसमें सुधार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed