फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Village head right Seas

ग्राम प्रधान के अधिकार सीज 

Wed, 17 Aug 2016 11:54 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 17 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
 Village head right Seas
विकास खंड बेलहरकला के पकड़ी अराजी की ग्राम प्रधान सलमा खातून के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार जिलाधिकारी के निर्देश पर सीज कर दिए गए । ग्राम प्रधान पर कच्चा काम बताकर जिला पंचायत की नाली का गलत प्राकलन प्रस्तुत कर एक लाख 68 हजार रुपये वित्तीय अनियमितता का आरोप है। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद कुमार व तकनीकी सहायक को भी दोषी मानते हुए सभी से 56-56 हजार की रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


डीपीआरओ रामअग्रे सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत पकड़ी अराजी की ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत के आधार पर खंड विकास अधिकारी बेलहर व डीसी मनरेगा विनय कुुमार श्रीवास्तव ने जांच की थी। जांच में एक लाख 68 हजार रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में ग्राम प्रधान सलमा खातून, ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद कुमार व तकनीकी सहायक पीके राय से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
विज्ञापन


स्पष्टीकरण संतोष जनक न पाए जाने पर ग्राम प्रधान सलमा खातून का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। इसके साथ ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व तकनीकी सहायक से 56-56 हजार रुपये की रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी व तकनीकी सहायक पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed