{"_id":"6054dd328ebc3e8d345618ea","slug":"vijaylaxmi-awarded-khalilabad-news-gkp388993439","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित अंबिका प्रताप नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय की विजयलक्ष्मी ने एमए संस्कृत में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित अंबिका प्रताप नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय की विजयलक्ष्मी ने एमए संस्कृत में किया टॉप
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडेल छात्रा बिजय लक्ष्मी पांडेय को सम्मानित करते महाविद्
- फोटो : KHALILABAD
पंडित अंबिका प्रताप नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय की विजयलक्ष्मी ने एमए संस्कृत में किया टॉप
- 18 मार्च को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने किया था सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पंडित अंबिका प्रताप नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय डुमरी हरिहरपुर में एमए संस्कृत की छात्रा विजयलक्ष्मी पांडेय ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय टॉप किया है। 18 मार्च को राज्यपाल ने उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को महाविद्यालय परिवार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मूलत: महाराजगंज जिले की रहने वाली विजयलक्ष्मी पांडेय के पिता दिलीप पांडेय महाराजगंज जनपद के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। विजयलक्ष्मी अपने चाचा यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात कृष्णानंद पांडेय के पास रहकर पढ़ाई करती है। अब उन्होंने एमएड में दाखिला लिया है। विजयलक्ष्मी का कहना है वह आगे चलकर प्रोफेसर बनना चाहती हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय चाचा, चाची, माता-पिता को दिया है। विजयलक्ष्मी की सफलता पर शुक्रवार को महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व अन्य शिक्षकों ने प्रशस्ति पत्र देकर स्म्मानित किया। इस दौरान सविता चतुर्वेदी, रविनेश श्रीवास्तव, बबीता त्रिपाठी, ममता पांडेय, तपस्या रानी, छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, बलराम यादव आदि ने बधाई दी है।