{"_id":"6706c73f3e04d77e6a0db2d4","slug":"vigilance-teams-investigation-found-electricity-theft-case-against-three-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122055-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विजिलेंस टीम की जांच में मिली बिजली चोरी, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विजिलेंस टीम की जांच में मिली बिजली चोरी, तीन पर केस
Wed, 09 Oct 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
- मेंहदावल के कछार क्षेत्र में टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विकास खंड के कछार फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में विजिलेंस व बिजली निगम की टीम ने आधा दर्जन से अधिक गांव में छापा मारा। इस दौरान बिजली चोरी करते पाए जाने पर तीन लोगों के खिलाफ केस पंजीकृत कराया। साथ ही कुछ उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया और राजस्व की वसूली भी की गई है।
अधिशासी अभियंता मेंहदावल पीके गुप्त के निर्देश पर बुधवार को एसडीओ आशीष मिश्र व अवर अभियंता गणेश मिश्र के साथ विजिलेंस की टीम मेंहदावल के कछार क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची। इस दौरान तीन लोगों के द्वारा मीटर बाईपास करके बिजली चोरी करने की पुष्टि हुई। तीनों के खिलाफ केस पंजीकृत कराया गया है। चार उपभोक्ताओं का विधा परिवर्तन किया गया। लगभग 10 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई है।
अधिशासी अभियंता पीके गुप्त ने कहा कि बिजली निगम राजस्व स्कूली को लेकर सक्रिय है। बिजली चोरी रोकने को लेकर विजिलेंस टीम के साथ छापा मारा जा रहा है। जो लोग बिजली की चोरी करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ केस दर्ज होगा।