{"_id":"667b12e2370828d7500c5c64","slug":"vigilance-raid-in-mehndawal-electricity-theft-caught-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-116644-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में विजिलेंस का छापा, बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में विजिलेंस का छापा, बिजली चोरी पकड़ी
Wed, 26 Jun 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
- 43 लोगों के परिसर की जांच, 14 मीटर में भार वृद्धि, छह लोगों का मीटर खराब मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। कस्बे में बिजली चोरी रोकने के लिए एक्सईएन मेंहदावल पीके गुप्ता ने मंगलवार की सुबह जांच अभियान चलाया। इस दौरान मेंहदावल कस्बे में कुल तीन किलोवाट की विद्युत चोरी पाई गई। विभाग इस मामले में कार्रवाई कर रहा है।
जांच अभियान में एसडीओ केएल यादव, अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता विजिलेंस विक्रांत कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मेंहदावल कस्बे के विभिन्न स्थानों पर जांच की। इस दौरान 43 लोगों के परिसर की जांच की गई। इस दौरान तीन किलोवाट की विद्युत चोरी पाई गई। साथ ही 14 उपभोक्ताओं के मीटर का भार बढ़ाया गया। वहीं छह उपभोक्ताओं के परिसर में खराब मीटर पाया गया, जिसे मौके पर सही कराया गया।
बिजली निगम के सघन जांच अभियान के बाद मेंहदावल कस्बे में हड़कंप मच गया। अधिशासी अभियंता पीके गुप्त ने कहा कि जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। विद्युत बिल जमा करने वाले लोगों को समस्या न हो और लो वोल्टेज में सुधार हो सके इसके लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। बिना मीटर या पहले कट करके अवैध तरीके से बिजली का उपयोग न करें। अगर इस तरह का उपभोग पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।