फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Video of teenager escape from death goes viral in sant kabir nagar

SantKabir Nagar News: किशोर के मौत से बचने का वीडियो वायरल, 22 चक्का ट्रेलर के नीचे आया था

Mon, 30 Jan 2023 04:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Jan 2023 04:58 PM IST
सार

घटना के सीसीटीवी फुटेज देखकर हर कोई दंग है। क्योंकि ट्रेलर से टक्कर लगने के बाद किशोर उसके नीचे आ जाता है और वह आगे निकल जाता है। जबकि, बच्चा ट्रेलर के नीचे पड़ा रहता है। हालांकि, युवक को हल्की-फुल्की चोट ही लगती है। 

विज्ञापन
Video of teenager escape from death goes viral in sant kabir nagar
संतकबीरनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जनपद के मेंहदावल थाना क्षेत्र टड़वरिया चौराहे के पास से एक 13 वर्षीय किशोर के मौत से बचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें किशोर के रोड क्रॉस करते समय अचानक बगल से एक 22 चक्का वाला ट्रेलर आ जाता है। हालांकि, घटना के बाद में लड़का अपने पैरों पर खड़ा होकर चला जाता है। सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना का लाइव वीडियो देखकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन


संतकबीरनगर क्षेत्र के पश्चिम टोला निवासी मोहम्मद अम्मार (13 वर्ष) पुत्र अब्दुल्ला अपने घर से एनएच-28 के मेंहदावल-करमैनी बाईपास पर रोडवेज बस स्टैंड से टंडवरिया चौराहे पर रविवार शाम को एक फैमिली मार्ट में सामान लेने गया था। घर लौटते समय किशोर सड़क पार कर रहा था। इस बीच एक ट्रक को आते देख खड़ा रहा। उसके निकलते पहले एक ट्रक उसके सामने से निकला। उसके बाद जैसे ही उसने सड़क पार करने की कोशिश की तो दूसरी ओर से आ रहे 22 टायरों वाले लंबे ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 

इससे वह ट्रेलर के नीचे आ गया और ट्रेलर बिना रुके चला गया। ट्रेलर के निकलते ही लोग बच्चे की ओर दौड़े ही थे कि बच्चा उठा और खड़ा होकर सड़क के दूसरे क्षोर पर चला गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने अम्मार से हाल-चाल पूछा तो उसने बताया कि सिर में हल्की चोट आई है। यह पूरी घटना सामने लगे फैमिली मार्ट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के सीसीटीवी फुटेज देखकर हर कोई दंग है। क्योंकि ट्रेलर से टक्कर लगने के बाद किशोर उसके नीचे आ जाता है और वह आगे निकल जाता है। जबकि, बच्चा ट्रेलर के नीचे पड़ा रहता है। हालांकि, युवक को हल्की-फुल्की चोट ही लगती है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। ट्रेलर के नंबर का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed