{"_id":"698b73f4d3d434b51c044428","slug":"verify-before-reacting-to-deep-fake-videos-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145786-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीप फेक वीडियो पर प्रतिक्रिया से पूर्व करें पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीप फेक वीडियो पर प्रतिक्रिया से पूर्व करें पुष्टि
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
- स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित उपयोग पर चर्चा की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का उपयोग करने, इंटरनेट से संबंधित सुरक्षा तकनीक, साइबर सुरक्षा मानकों एवं सरकार द्वारा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग हेतु जारी किए गए एप्स आदि का प्रयोग करने के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
सेफर इंटरनेट हर वर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व भर में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग के प्रति संवेदनशील एवं सतर्क बनाना है। इस जागरूकता कार्यशाला के माध्यम से प्रमुख साइबर खतरों और उनके निवारण तकनीक के बारे में लोगों को शिक्षित करते हुए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें एनआईसी एवं अन्य एजेंसियों के सहयोग से राष्ट्रव्यापी स्तर पर जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में हमेशा सतर्क एवं संवेदनशील रहने की जरूरत है क्योंकि डीप फेक वीडियो और क्लोन की गई आवाजें वास्तविक दिख सकती है। इसमें भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से अवश्य पुष्टि करें।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग एवं साइबर सिक्योरिटी की जागरूकता से संबंधित इस तरह के कार्यशाला का एक निश्चित समय अंतराल पर आयोजन किया जाता रहना चाहिए, जिसमें सभी कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाए जिससे वह सुरक्षित इंटरनेट एवं साइबर सुरक्षा के प्रति हमेशा अपडेट रह सकें।
अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी अनजाने व्यक्ति को ओटीपी अथवा किसी प्रकार की व्यक्तिगत सूचना शेयर न करें। कोई भी वित्तीय अथवा सरकारी संस्थान सीधे तौर पर अपने उपयोगकर्ताओं से इन सूचनाओं को फोन पर नहीं मांगता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का उपयोग सहज है, सरल है और सुविधा की दृष्टि से उच्च तकनीक का निरंतर प्रयोग हो रहा है और इसे बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन हमेशा सतर्क, संवेदनशील और तकनीकी रूप से जागरूक व अपडेट रहने की जरूरत है।
इस दौरान संयुक्त निदेशक एनआईसी चंद्रशेखर यादव, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विजेंद्र यादव, परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, जिला बांट-माप अधिकारी वीपी वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल आदि उपस्थित रहे।