{"_id":"61bb8461f8d1ce61b515ba26","slug":"verification-of-pm-awas-khalilabad-news-gkp4201409189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी मनरेगा ने पीएम आवास का सत्यापन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी मनरेगा ने पीएम आवास का सत्यापन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी मनरेगा ने पीएम आवास का सत्यापन किया
धनघटा। डीसी मनरेगा व प्रभारी बीडीओ उमाकांत त्रिपाठी बृहस्पतिवार को नाथनगर ब्लॉक के सांखी गांव पहुंचे। पीएम आवास सूची में से कटे लोगों से रूबरू हुए।
साखी गांव के कुछ लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि गांव के पीएम आवास के बीस लाभार्थियों का नाम काट दिया गया है। जबकि वास्तव में वे पात्र हैं। बृहस्पतिवार को डीसी मनरेगा व प्रभारी बीडीओ उमाकांत त्रिपाठी साखी गांव पहुंचे। लाभार्थी माला पत्नी स्नेही के दरवाजे पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि वह बाहर जमीन लेकर रहती हैं। ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके बाद वह उषा पत्नी शत्रुघ्न के वहां पहुंचे। परिवार संख्या से लेकर खाना बनाने की व्यवस्था को देखा। ग्रामीण राजू ने बताया कि उनकी पत्नी का नाम शर्मिला है। जबकि सूची में सरिता दर्ज है। गांव में इस नाम का दूसरा कोई नहीं है। इसी तरह गायत्री, सर्वेश, सोदारी आदि की भौतिक स्थिति से रूबरू हए। इस दौरान कटी सूची में कुछ अपात्र मिले। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव की कार्य शैली ठीक नहीं है। मनमानी करके अपात्रों को पात्र बनाकर नाम दर्ज कर लिया गया है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि दिलीप राय, ब्लाक टीए संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।