{"_id":"6ae4df2df86654dfd5012514","slug":"4561-mt-stock-of-dap-in-the-district-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159789-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिले में डीएपी का 4561 एमटी स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिले में डीएपी का 4561 एमटी स्टॉक
विज्ञापन
उर्वरक की उपलब्धता को लेकर बैठक करते सीडीओ-स्रोत कृषि विभाग
संतकबीरनगर। विकास भवन पर शुक्रवार को सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण संबंधी व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश यादव ने बताया कि इस समय धान की कटाई तेजी से हो रही थी, किंतु बारिश के कारण फसल कटाई का कार्य धीमा हो गया है। रबी सीजन की फसलों की बोआई प्रारंभ हो गई है। जिले में अब तक लगभग 3100 एमटी डीएपी का वितरण किसानों के बीच किया जा चुका है एवं स्टॉक में अभी भी 4561 मीट्रिक टन (एमटी) डीएपी की उपलब्धता है।
उन्होंने बताया कि कुछ समय से सहकारिता क्षेत्र में सचिवों की हड़ताल के चलते कहीं-कहीं उर्वरक वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस वजह से उर्वरक आवंटन समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जिले के पीसीएफ बफर गोदाम में पीसीएफ खाते में डीएपी 426.150 एमटी, एनपीके 637 एमटी एवं टीएसपी 343 एमटी के साथ ही कृभको सामान्य खाते की डीएपी 900 एमटी भंडारित है।
बारिश होने के कारण किसानों द्वारा एक साथ बोआई करने की संभावना है। इससे आगामी सप्ताह में एक साथ डीएपी की मांग किसानों द्वारा की जा सकती है। किसानों की मांग को देखते हुए निर्बाध रूप से फास्फेटिक उर्वरकों के वितरण हो सकें, इसके लिए जिला स्तरीय उर्वरक समिति द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार जनपद में संचालित इफ्को के अन्य वैकल्पिक उर्वरक बिक्री केंद्र, पीसीएफ केंद्र, एग्रीजंक्शन, आईएफएफडीसी, डीसीएफ एवं इफ्को बाजार केंद्रों के माध्यम से वितरण कराया जाएगा, जिससे किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।