फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers' awareness regarding the education of persons with disabilities is increasing.

Sant Kabir Nagar News: दिव्यांग शिक्षा के प्रति अध्यापकों की जागरूकता बढ़ रही

Fri, 30 Oct 2026 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Teachers' awareness regarding the education of persons with disabilities is increasing.
संतकबीरनगर। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर बीआरसी हैंसर पर दिव्यांग शिविर लगाया गया। इसमें 65 दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए। बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहा कि इस बारिश में अभिभावकों की उपकरण के लिए उपस्थिति इस बात को प्रदर्शित करती है कि दिव्यांग शिक्षा के प्रति अध्यापकों की जागरूकता बढ़ रही है। अब निसंदेह जागरूक अध्यापक अभिभावक अपने बच्चों के प्रति जो भी सुविधाओं की आवश्यकता है उसे विभाग के जरिये पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने ब्रेल लिपि की जनक हेलन केलर के उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लिए पूरी की पूरी एक लिपि का खोज की, जिसके द्वारा आज पूरे विश्व में ब्रेल लिपि से बच्चों को अध्ययन कराया जाता है। चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र चौधरी ने कहा कि आज मल्टीमीडिया के युग में कोई भी व्यक्ति अक्षम नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में 65 बच्चों को उपकरण वितरण किए गए, जिसमें तीन ट्राई साइकिल, 12 व्हील चेयर, एसीपी चेयर, 6 बैसाखी, 700 लेटर, 5 अप्रेल किट, 23 टीएम किट और 17 हियरिंग एड बच्चों को उपलब्ध कराया गया है, जिससे बच्चे सुगमतापूर्वक अपने दैनिक जीवन के साथ-साथ शिक्षा को भी ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक डॉ. रजनीश बैद्यनाथ ने किया। इस अवसर पर बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा, स्पेशल एजुकेटर दिलीप यादव, मोना गौतम, शंभू प्रसाद, दुर्गेश यादव, वीरेंद्र कुमार चौधरी, रोहित कुमार, जुबेर अहमद, दिग्विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed