फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Verification of Aadhaar card has become a problem for council teachers

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय शिक्षकों के लिए मुसीबत बना आधार कार्ड का सत्यापन

Thu, 04 Sep 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Verification of Aadhaar card has become a problem for council teachers
मेंहदावल। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए आधार कार्ड का सत्यापन करना नई मुसीबत खड़ी हो गई है। उनको बच्चों का आधार कार्ड प्रेरणा पोर्टल से वेरीफाई करना है। जिसके आधार पर ही उनका सत्यापन होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश दूबे, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के सामने समस्या अधिक है। जिन बच्चों के आधार कार्ड बने हैं, उनके अभिभावक विद्यालय रजिस्टर से मिलान कर नहीं बनवाए हैं। ऐसे में डाटा मैच नहीं हो रहे। कहीं नाम की स्पेलिंग में अंतर है तो कहीं जन्मतिथि गलत है। परेशान कुछ शिक्षकों ने कहा की इसकी वजह से डीबीटी का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

अभिभावकों के बैंक खातों में जाने वाली राशि भी नहीं पहुंच पा रही है। शिक्षकों ने कहा कि छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनवाने के लिए स्कूलों में कैंप लगाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभिभावकों ने स्वयं ही आधार कार्ड बनवाया और विद्यालय के डाटा से उसका मिलान भी नहीं कराया गया। इससे यह समस्या प्रधानाध्यापकों के सामने उठ खड़ी हुई है कि प्रेरणा पोर्टल के डाटा के अनुसार रजिस्टर का विवरण बदला जाए या फिर आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन अभिभावक स्वयं कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed