{"_id":"638f88ea3224f5272f278e60","slug":"verification-of-280-schools-waiting-for-the-list-khalilabad-news-gkp4599819131","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 280 विद्यालयों का सत्यापन, सूची का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 280 विद्यालयों का सत्यापन, सूची का इंतजार
विज्ञापन
280 विद्यालयों का सत्यापन, सूची का इंतजार
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की कवायद
तीनों तहसीलों के एसडीएम ने सौंपी रिपोर्ट
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बेवसाइट पर किया अपलोड
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की कवायद शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्र के लिए 280 विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। डीएम के निर्देश पर तीनों तहसीलों के एसडीएम ने इन स्कूलों का भौतिक सत्यापन किया और रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दी।
इसके बाद डीआईओएस कार्यालय ने इन केंद्रों की रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की बेवसाइट पर अपलोड कर दी। अब परिषद से केंद्रों की सूची का इंतजार किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा के लिए पिछले सत्र में जिले में 96 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 56 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र के लिए विद्यालयों से आवेदन मांगा था। 280 माध्यमिक विद्यालयों ने परिषद की बेवसाइट पर आवेदन किया था। परिषद ने इन केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर तीनों तहसीलों के एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने इन केंद्रों का सत्यापन किया।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद इन्हीं विद्यालयों में से परीक्षा केंद्र की सूची भेजेगी। इसके बाद आपत्ति मांगी जाएगी। उसका निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि 280 विद्यालयों की सूची अपलोड कर दी गई है। परिषद से केंद्र बनाए जाने हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची का इंतजार किया जा रहा है।