{"_id":"685ae64e867c009dce035728","slug":"varanasi-youth-travelling-in-an-auto-died-after-colliding-with-a-pickup-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-134571-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार वाराणसी के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार वाराणसी के युवक की मौत
Tue, 24 Jun 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
विनोद कुमार यादव फाइल फोटो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के विधियानी मोड़ के पास सोमवार की देर रात पिकअप चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में सवार माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मृतक वाराणसी के रहने वाले थे और वह गोरखपुर से हैंसर बाजार काम से जा रहे थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित छोटी खजुरी गांव निवासी विनोद कुमार यादव (41) पुत्र अमरनाथ यादव धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार में स्थित एसीएफएल माइक्राे फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर थे। सोमवार को वह किसी काम से गोरखपुर गए हुए थे। वहां से वह रात नौ बजे के करीब खलीलाबाद लौटकर यहां से ऑटो में बैठकर धनघटा जा रहे थे। वह विधियानी मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी।
जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और सवार एक महिला और दो अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई। जबकि विनोद ऑटो के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजवाया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।