फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vaction

कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए उमड़े लोग

Wed, 18 Aug 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
vaction
खलीलाबाद सीएचसी में टीका लगवाने के लिए उमड़ी भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
8900 लक्ष्य के सापेक्ष 9817 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल और 11 स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और टीका लगवाया। अधिकांश केंद्रों पर लंबी कतार देखी गई। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 8900 रखा गया था। इसके सापेक्ष 9817 शाम तक टीकाकरण हुआ।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। सभी केंद्रों का अलग-अलग लक्ष्य रखा गया था। खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। यहां पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1000 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 1101 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 400 के सापेक्ष 450, नाथनगर में 700 के सापेक्ष 870, सांथा में 800 के सापेक्ष 980, सेमरियावां में 1600 के सापेक्ष 1700, मेंहदावल में 1300 के सापेक्ष 1370, हैंसर बाजार में 1600 के सापेक्ष 1726, बेलहर में 200 के सापेक्ष 250, बघौली में 800 के सापेक्ष 920, एमसीएच विंग में 200 के सापेक्ष 170, जिला अस्पताल में 200 के सापेक्ष 200 व अन्य में 100 के सापेक्ष 80 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed