फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vaction

1518 युवाओं समेत 2252 को लगा कोरोना से बचाव का टीका

Tue, 08 Jun 2021 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
vaction
1518 युवाओं समेत 2252 को लगा कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन

जिले में कुल लक्ष्य था 3120, तय लक्ष्य से आधे भी नहीं पहुंचे 45 पार वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को जिले की 11 स्वास्थ्य इकाईयों पर कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 18 से 44 वर्ष तक के 1518 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 734 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3120 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 2252 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के प्रभारी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 1470 रखा गया था। इस वर्ग में 1518 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 400 के सापेक्ष 320, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 100, सीएचसी नाथनगर में 160 के सापेक्ष 160, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 71, सीएचसी सेमरियावां में 150 के सापेक्ष 150, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 150, सीएचसी हैंसर में 100 के सापेक्ष 85, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 122, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 78, पीएचसी बघौली में 160 के सापेक्ष 160, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 100 के सापेक्ष 122 लोगों को टीका लगा।

इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 1650 लोगों के सापेक्ष 734 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 50 के सापेक्ष 28 लोगों को टीका लगा। सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 50, पीएचसी पौली में 200 के सापेक्ष 50, सीएचसी नाथनगर में 150 के सापेक्ष 150, सीएचसी सांथा में 150 के सापेक्ष 80, सीएचसी सेमरियावां में 250 के सापेक्ष 30, सीएचसी मेंहदावल में 150 के सापेक्ष 40, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 198, पीएचसी बेलहर कला में 200 के सापेक्ष 60, पीएचसी बघौली में 150 के सापेक्ष 30, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 50 के सापेक्ष 18 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed