{"_id":"688e4ff4d266d6cf7a0c9d79","slug":"vaccines-given-to-pregnant-women-and-children-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136464-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाया गया टीका
Sat, 02 Aug 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
नेहिया खुर्द गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र में टीकाकरण करती हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अंतर्गत नेहिया खुर्द में शनिवार को टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। साथ टीका लगाया गया। इसके साथ ही बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. वरूणेश दूबे ने कहा कि टीकाकरण के साथ ही कार्ड पर आरसीएच नंबर अवश्य दर्ज किया जाए, ताकि प्रधानमंत्री वंदन योजना के लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जा सके। नेहिया खुर्द स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सुबह नौ बजे से टीकाकरण सत्र का शुभारंभ हुआ। यहां पर एएनएम अनीता देवी ने गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और टीकाकरण किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की दवा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही बच्चों को डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, पोलियो, हेपेटाइटिस बी, खसरा, रूबेला आदि के टीके लगाए गए, जो विभिन्न बीमारियों से बचाव में सहायक होंगे।
इस दौरान आशा संगिनी सरोज यादव, आशा मीरा देवी, रीता देवी व आंगनबाड़ी आदि मौजूद रहीं।
-- -- -- -- -- -- -- -
नौ बच्चों का बनाया गया आधार कार्ड
संतकबीरनगर। बीआरसी खलीलाबाद पर शनिवार को परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए आधार कार्ड का शिविर लगाया गया। शिविर में शनिवार को कुल नौ बच्चों का आधार कार्ड बनाया गया। आधार कार्ड के नोडल रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि जिले के सभी बीआरसी पर आधार कार्ड बनाने का शिविर लगाया जा रहा है। संवाद