{"_id":"61d48ee2bd0c8977302bb4bd","slug":"vaccine-administered-to-3281-students-khalilabad-news-gkp4224913141","type":"story","status":"publish","title_hn":"3281 छात्र-छात्राओं को लगाई गई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3281 छात्र-छात्राओं को लगाई गई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3281 छात्र-छात्राओं को लगाई गई वैक्सीन
स्कूलों में छात्रों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने के लिए चलाया जा रहा अभियान
- डीएम ने कोरोना टीकाकरण की ली जानकारी
- जिले के कई स्कूलों में लगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 15 से 18 वर्ष तक के किशोर और किशोरियों को कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयों में शिविर लगाए गए। इस दौरान 3281 छात्र-छात्राओं को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। डीएम ने मगहर स्थित आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज में बने बूथ का निरीक्षण कर नियमानुसार छात्रों के टीकाकरण का निर्देश दिया।
जिले में 15 से 18 वर्ष तक किशोर और किशोरियों के कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1,20,295 रखा गया है। यह अभियान तीन जनवरी को शुरू हुआ है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए मंगलवार को जिले के कई माध्यमिक विद्यालयों में टीकाकरण की शुरुआत हुई। जीजीआईसी खलीलाबाद, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद समेत कई केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इस दौरान 3281 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज में मंगलवार को शिविर लगा कर सभी विद्यार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसी दौरान डीएम दिव्या मित्तल पहुंचीं और कोरोना टीकाकरण के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही किशोरों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मास्क लगाने और हाथों को बार बार धोने के साथ ही दो गज दूरी को बनाए रखने की बात बताई। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह, राम कुंवर मौर्या, राम कुमार वर्मा, संतोष कुमार, मुकेश यादव, बीरेंद्र यादव, शैलेश कुमार शुक्ल, शिवानंद पांडेय, राजेश कुमार वर्मा, निसार अहमद खान, आशुतोष सिंह, हरीश चंद्र आजाद, कुमारी प्रमिला, वीरेंद्र यादव, नागेंद्र श्रीवास्तव, अष्टभुजा चौधरी, संपूर्णानंद त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।