फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vaccination of pregnant women and children

Sant Kabir Nagar News: गर्भवतियों और बच्चों का हुआ टीकाकरण

Sun, 27 Jul 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of pregnant women and children
नैनीडीहा में टीकाकरण सत्र के दौरान उप​स्थित स्वास्थ्यकर्मी और बच्चे
संतकबीरनगर। सीएचसी खलीलाबाद के नैनीडीहा में शनिवार को टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ ही टीका लगाया गया। इसके साथ ही बच्चों को भी
विज्ञापन

विभिन्न बीमारियाें से बचाव के लिए टीके लगाए गए। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए नैनीडीहा में सुबह नौ बजे से टीकाकरण सत्र का शुभारंभ हुआ। यहां पर एएनएम रीमा अमरोही व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर प्रियंका के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की दवा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही बच्चों को डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, पोलियो, हेपेटाइटिस बी, खसरा, रूबेला आदि के टीके लगाए गए, जो विभिन्न बीमारियों से बचाव में सहायक साबित होगा। इस दौरान आशा संगिनी सरोज यादव, आशा सुनीता देवी, उर्मिला देवी, आंगनबाड़ी शीला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed