{"_id":"61e05664eb8fdb4d71419054","slug":"vaccination-of-48593-people-khalilabad-news-gkp4235505176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 48,593 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 48,593 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
एमसीएचविंग में कोविड का टीका लगवाते हुए।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 48,593 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
- 22,200 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 182 गांव में बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 48,593 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 15 से 18 वर्ष के किशोर को लगा टीका और फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को लगा बूस्टर डोज भी शामिल है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 5592 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के सापेक्ष 3538, नाथनगर में 2400 के सापेक्ष 5130, सांथा में 2400 के सापेक्ष 6394, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 5440, मेंहदावल में 2400 के सापेक्ष 6280, हैंसर बाजार में 2400 के सापेक्ष 6250, बेलहर में 2400 के सापेक्ष 4059, बघौली में 2400 के सापेक्ष 5281, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के सापेक्ष 263 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 300 के सापेक्ष 331 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
डीएम-एसपी ने लगवाया बूस्टर डोज
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में पहुंचकर बूस्टर डोज लगवाया। डीएम ने सभी प्रशासनिक और पुलिस के कर्मचारियों से अपील किया है कि वे लोग बूस्टर डोज लगवा लें। इसमें किसी प्रकर की कोताही न बरतें।
विज्ञापन
एसडीएम ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया
सेमरियावां। एसडीएम सदर खलीलाबाद नवीन श्रीवास्तव ने सेमरियावां ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में चल रहे किशोरों के टीकाकरण का निरीक्षण किया। शत प्रतिशत टीकाकरण किए जाने का निर्देश दिया। जोहरा फैज ए गर्ल्स इंटर कॉलेज बाघनगर में 92 किशोरों को टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन के दौरान पहुंचे एसडीएम खलीलाबाद नवीन श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य टीम को शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। इसी प्रकार एसडीएम ने नूरुल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज बढ़यामाफी, अवध गर्ल्स इंटर कॉलेज कड़जा, एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा, भंगुरा अहिरानी आदि स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक डॉक्टर शकील खान, सह प्रबंधक तनसीब रोमी, प्रधानाचार्य खुशबू यादव, अंजली चौधरी, अंजुम बेगम, कमरूद्दीन, सह प्रबंधक एजाज मुनीर, प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।