{"_id":"61e5a2b701281830a35bb1d7","slug":"vaccination-of-39430-people-khalilabad-news-gkp4240146126","type":"story","status":"publish","title_hn":"39,430 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39,430 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी मेंकोविड का टीका लगवाती हुई।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
39,430 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
- 22,200 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 176 गांव में सोमवार को कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 39,430 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 15 से 18 वर्ष के किशोर और फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को लगा बूस्टर डोज भी शामिल है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 176 गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 5358 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के सापेक्ष 3930, नाथनगर में 2400 के सापेक्ष 4522, सांथा में 2400 के सापेक्ष 1861, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 3927, मेंहदावल में 2400 के सापेक्ष 6030, हैंसर बाजार में 2400 के सापेक्ष 4498, बेलहर में 2400 के सापेक्ष 3472, बघौली में 2400 के सापेक्ष 5555, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के सापेक्ष 126 और नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 300 के सापेक्ष 151 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
92 छात्र-छात्राओं में लगा टीका
मगहर। अल्हाज मुंशीदार फातिमा किसान इंटर कॉलेज गड़सरपार में किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद खान ने बताया कि कुल 92 किशोरों को टीका लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नेहा सिंह, एएनएम संजू गुप्ता, बीएचडब्लू उषा किरण, आशा कार्यकर्तारी हेमलता, बीरेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, सौरभ कुमार, दीपा रानी, राबिया खातून, कंचन लता, कमलेश ओझा, राम सागर आदि मौजूद रहे।