फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vaccination in 10 places

1,329 कोरोना योद्धाओं को लगी वैक्सीन

Thu, 04 Mar 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
vaccination in 10 places
1,329 कोरोना योद्धाओं को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

- जिला अस्पताल समेत 10 जगहों पर हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग समेत 10 स्वास्थ्य इकाइयों पर बृहस्पतिवार को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान 1136 कोरोना योद्धाओं को दूसरी डोज और 60 साल से ऊपर 104 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। बृहस्पतिवार को कुल 1329 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिसमें जिला अस्पताल के एमसीएच विंग समेत 10 स्वास्थ्य इकाइयों पर टीकाकरण हुआ। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 76, सीएचसी खलीलाबाद में 39, सीएचसी हैंसर में 71, सीएचसी सेमरियावां में 82, सीएचसी मेंहदावल में 20, पीएचसी बघौली में 235, पीएचसी नाथनगर में 216, पीएचसी पौली में 40, सीएचसी सांथा में 179, पीएचसी बेलहर कला में 247 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इसमें 1136 को दूसरी डोज, 50 कर्मियों को प्रथम डोज, 60 साल से ऊपर के 104 और 45 साल से 60 साल के बीच के 39 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक अस्पताल में आराम कराया गया उसके बाद घर भेज दिया गया। वहीं, सीएचसी खलीलाबाद के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अभय त्रिपाठी ने बताया कि सप्ताह में तीन दिन सीएचसी पर टीकाकरण होगा। जिसमें सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed