फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   uttarpradesh diwas will be celebrated

Sant Kabir Nagar News: समारोहपूर्वक मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश दिवस

Sun, 21 Jan 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
uttarpradesh diwas will be celebrated
24 से 26 जनवरी के बीच होंगे आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शनिवार को सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इसमें 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस समारोहपूर्वक आयोजित किए जाने की रणनीति तय की गई।

सीडीओ ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस 24 जनवरी के उपलक्ष्य में जनपद में उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन जनसहभागिता के साथ किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन को उत्साहपूर्वक सफल और सुव्यस्थित ढंग से मनाए जाने के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आयोजन विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरसी भवन में किया जाएगा। इसका मुख्य थीम उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में सीडीओ निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां और उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रमों का प्रमुखता से आयोजन किए जाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उद्योग विभाग, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, रोजगार, समाज कल्याण, प्रोबेशन, कौशल विकास, खेल सहित अन्य विभागों को विभाग से संबंधित संचालित जन कल्याणकारी और लाभार्थीपरक योजनाओं, उत्पादों का स्टाल लगा कर ब्रोशर आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने और जन सामान्य को योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम जीशन रिजवी, उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह, डीपीआरओ पीके यादव, प्रधानाचार्य निशा यादव, जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला दिव्यांजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed