फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Upset with teacher's approval, Asabaab blocked Ram Janaki Marg

Sant Kabir Nagar News: शिक्षक की पिटाई से नाराज शिक्षकों ने राम जानकी मार्ग किया जाम

Wed, 24 Jul 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 Jul 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Upset with teacher's approval, Asabaab blocked Ram Janaki Marg
- करीब एक घंटा बाधित रहा आवागमन, पुलिस के समझाने पर माने शिक्षक
विज्ञापन




धनघटा। क्षेत्र के श्री सीताराम इंटर काॅलेज सिरसी में मंगलवार को विद्यालय से घर जा रहे शिक्षक को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। घायल शिक्षक को इलाज के लिए सीएचसी मलौली में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर आक्रोशित विद्यालय के शिक्षकों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सिरसी में राम जानकी मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षकों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया। पीड़ित शिक्षक ने नामजद तहरीर धनघटा पुलिस को सौंप दी है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो सका था।
श्री सीताराम इंटर काॅलेज में तैनात सहायक अध्यापक मंगलवार को शिक्षण कार्य निपटा कर विद्यालय से सिरसी चौराहे पर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में घात लगाकर बैठे चार युवकों ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। युवकों की पिटाई से शिक्षक बुरी तरह घायल हो गए। शिक्षक की पिटाई करने के बाद युवक जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रबंधक त्रिशूलधारी राय व अन्य शिक्षक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

घायल शिक्षक को सीएचसी मलौली में भर्ती कराया गया। उधर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आक्रोशित शिक्षकों ने सिरसी के निकट राम जानकी मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस ने जाम कर रहे शिक्षकों को समझा बुझाकर किसी तरह सड़क जाम खत्म कराया। इस बीच लगभग एक घण्टे सड़क का आवागमन प्रभावित हुआ। पीड़ित शिक्षक ने दोषी युवकों के खिलाफ तहरीर पुलिस को सौंपा है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शीघ्र सभी दोषियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed