{"_id":"66e32247e74a77f5ae000229","slug":"ups-is-just-an-illusion-teachers-and-employees-do-not-accept-it-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120673-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यूपीएस सिर्फ छलावा, शिक्षकों व कर्मचारियों को स्वीकार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यूपीएस सिर्फ छलावा, शिक्षकों व कर्मचारियों को स्वीकार नहीं
Thu, 12 Sep 2024 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
- 26 सितंबर को जनपद में जनाक्रोश रैली निकालकर जताएंगे विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपीएस (एकीकृत पेंशन व्यवस्था) शिक्षकों-कर्मचारियों के साथ छलावा है। यह स्वीकार नहीं है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर एनपीएस यूपीएस एवं निजीकरण के खिलाफ अटेवा तथा एनएमओपीएस (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) द्वारा 26 सितंबर को जनपद में जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। यह बातें पुरानी तहसील स्थित ब्लाॅक सभागार में रैली की तैयारी बैठक में अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान ने कही।
अटेवा जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि एनपीएस के अलावा केंद्र सरकार ने यूपीएस योजना लांच किया है। इस पेंशन योजना में तमाम खामियां हैं। अटेवा की शुरू से एकमात्र मांग पुरानी पेंशन बहाली की है। हम उस मांग पर कायम हैं। शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से कम कुछ भी नहीं चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूपीएस के विरोध में 26 सितंबर को जनपद में बाइक रैली निकालकर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अटेवा के मंडलीय संगठन मंत्री डॉ मुकेश यादव, जिला महामंत्री हरिकिशोर सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज चौधरी, विशिष्ट बीटीसी के जिलाध्यक्ष केशरी लाल, सफाई कर्मी संघ के मंडल संगठन मंत्री संजय शर्मा, लेखपाल संघ के विवेक रंजन ल अन्य लोग मौजूद रहे।