{"_id":"69d57563ac7cc234340a8e7a","slug":"uproar-over-slogans-against-a-particular-caste-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-148750-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जाति विशेष के विरुद्ध नारा लगाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जाति विशेष के विरुद्ध नारा लगाने पर हंगामा
विज्ञापन
धनघटा तहसील परिसर में बाइक से पहुंचे थे तीन व्यक्ति
पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर मामले को कराया शांत
धनघटा। एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग मंगलवार को तहसील परिसर पहुंचे। एक विशेष जाति के विरुद्ध नारा लगाने पर तहसील में मौजूद कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ लिया तथा जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान बाइक सवारों ने अपने को भारत मुक्ति मोर्चा पार्टी का सदस्य बताया।
थाने में दोनों पक्षों के बीच काफी बहस के बाद आपसी समझौता के बाद उन्हें मुक्त कर दिया गया। थाना अध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि एक पार्टी विशेष के लोगों द्वारा तहसील में दूसरी जाति विशेष के लोगों के विरुद्ध नारेबाजी करने पर कुछ लोग आक्रोशित हो गए। जिन्हें थाने बुलाकर आपसी समझौता करा दिया गया, मामले में शांति बनी हुई है।