फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uproar over dispute involving grazing on paddy nursery; allegations of death threats.

Sant Kabir Nagar News: धान की नर्सरी चराने के विवाद में हंगामा, जान से मारने की धमकी का आरोप

Thu, 16 Jul 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Uproar over dispute involving grazing on paddy nursery; allegations of death threats.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कटबंध गांव में धान की नर्सरी चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव हो गया। पीड़ित ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, घर पर चढ़कर जान से मारने की धमकी देने और कई बार पुलिस बुलाने के बावजूद उत्पीड़न जारी रखने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

कटबंध निवासी अजय सिंह सैंथवार के अनुसार, बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपनी धान की नर्सरी देखने गए थे। आरोप है कि गांव के सिंटू अपने बछड़े को नर्सरी के पास बांधकर धान के पौधे को चरा रहा था। विरोध करने पर सिंटू और उसकी मां ने गाली-गलौज शुरू कर दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर लौट गई।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद शाम करीब सात बजे सिंटू, आयुष उर्फ मिंटू, उनकी मां और कुछ अन्य युवक उसके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे। दूसरी बार भी डायल 112 और गौसपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उनके जाने के बाद रात करीब 8:51 बजे आरोपित फिर तीन-चार बाहरी युवकों के साथ ईंट-डंडा लेकर उसके घर पहुंच गए और धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय सिंह का कहना है कि उसने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है। आरोप है कि वीडियो बनते देख आरोपित पेड़ की आड़ में खड़े होकर धमकी देते रहे। पीड़ित ने तहरीर में पुरानी जमीन संबंधी रंजिश का भी उल्लेख करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed