{"_id":"6afb4de9847721bc2109e47e","slug":"it-began-with-the-procurement-of-55-quintals-of-paddy-khalilabad-news-c-209-1-kld1017-160635-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 55 क्विंटल धान की खरीद से हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 55 क्विंटल धान की खरीद से हुई शुरुआत
विज्ञापन
पौली के बेलदारीजोत में सरकारी धान क्रय केंद्र पर धान की तौल करते मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक अंतर्गत बेलदारी जोत में सरकारी धान खरीद केंद्र पर सोमवार को धान खरीद का काम शुरू हुआ। अब धान की खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।
एसएमआई अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य सामान्य धान का 2,441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का भाव 02,461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मिलते हैं।
सरकारी खरीद 28 फरवरी तक चलेगी। केंद्र सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा। बताया कि केंद्र पर धान ले जाने से पहले यूपी खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल पर किसान पंजीकरण और टोकन नंबर लगवाना अनिवार्य है। साथ ही अपनी फार्मर आईडी और आधार से लिंक बैंक खाता देना होगा। सोमवार को पहले दिन रामचंदर का 40 क्विंटल और रामरूप का 14 क्विंटल धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
35 किसानों का पंजीकरण कराया गया है। कुछ किसान को टोकन दिया गया है जिनका अंगूठा लगेगा। उसका धान तौल के लिए बुलाया जाएगा। यह भी बताया गया है कि धान सुखाकर लाएं। नमी युक्त धान न लाएं नहीं तो वापस ले जाना पड़ेगा। खरीद कुछ विलंब से शुरू हुई है जिस कारण धान में नमी होने की वजह रही है। किसानों से संपर्क किया जा रहा है, लक्ष्य समय से पूरा किया जाएगा।क