Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP Board: Following objections, 5 exam centers were removed and 22 were added.

यूपी बोर्ड : आपत्तियों के बाद 5 परीक्षा केंद्र घटे, 22 बढ़े

Tue, 17 Nov 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Following objections, 5 exam centers were removed and 22 were added.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर/ लोहरैया। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 97 केंद्रों पर आयोजित होगी।
बोर्ड की ओर से पहले 79 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे और आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों का निस्तारण कर पांच केंद्र काट दिए गए और 22 केंद्र बढ़ाए गए हैं। इस तरह से 97 परीक्षा केंद्र बने हैं, जिसे जिला समिति ने अनुमोदित कर बोर्ड मुख्यालय को भेज दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा में जिले के कुल 52,917 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 2,297 परीक्षार्थी कम हो गए हैं। वर्ष 2026 में 55,214 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बोर्ड परीक्षा पांच फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित होंगी। जिले में कुल 280 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 20 राजकीय विद्यालय, 34 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और 226 वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके बावजूद बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या में आई कमी को लेकर शिक्षा जगत में चर्चा शुरू हो गई है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आने के कारणों को लेकर अभी तक किसी अधिकारी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में परीक्षार्थियों की संख्या घटने के पीछे क्या वजह रही, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरी ओर परीक्षा केंद्रों की संख्या 97 होने के बाद अब परीक्षा की तैयारियों को लेकर विद्यालयों और शिक्षा विभाग की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed