{"_id":"6afb4d66847721bc2109e47b","slug":"beaten-for-opposing-the-ploughing-of-a-field-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-160640-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेत जोतने का विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेत जोतने का विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में राम जियावन की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि रामनिवास, विक्रम, भोला और सुरेंद्र ने खेत जोतकर कब्जा करने का विरोध करने पर उसे लोहे की रॉड और लाठी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित ने उन पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ हरेंद्र पाठक ने बताया कि यह घटना 15 नवंबर को करीब 11:00 बजे हुई। आसपास के लोगों के बीच-बचाव से राम जियावन की जान बच सकी। पीआरवी 112 ने मौके पर जानकारी ली, जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। संवाद