{"_id":"6afb4d4518e9c74edd02bc35","slug":"half-yearly-examinations-in-council-schools-will-begin-today-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160667-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आज से शुरू होंगी परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आज से शुरू होंगी परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 17 नवंबर से दो पालियों में पांच दिन 21 नवंबर तक चलेंगी। कक्षा-एक की परीक्षा मौखिक कराई जाएगी। कक्षा-दो से पांच तक के विद्यार्थियों की परीक्षा लिखित व मौखिक होगी। परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग तैयारियां पूरी करने में जुट गया है।
जिले में 1246 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 1.03 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसमें 805 प्राइमरी, 190 जूनियर और 250 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। शैक्षिक सत्र में बच्चों को कराए गए शिक्षण कार्य का मूल्यांकन परीक्षा कराके कराया जाता है। इसमें सत्रीय परीक्षा, अर्द्धवार्षिक परीक्षा और वार्षिक परीक्षाएं कराई जाती हैं।
इस शैक्षिक सत्र की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम शासन ने जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक कक्षा एक के बच्चों की मौखिक परीक्षा कराई जाएगी, जबकि कक्षा दो में अंग्रेजी व हिंदी की लिखित और शेष विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा तीन से पांच के बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा कराई जाएगी। वहीं कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों की परीक्षाएं लिखित में होंगी।
विज्ञापन
अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराने के लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा कराने के लिए कार्यक्रम जारी किया है। इसके बाद परीक्षा कराने के निर्देश सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को दे दिए गए हैं।ष