फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uproar during the selection of ration dealer in Dhusura

Sant Kabir Nagar News: धुसुरा में कोटेदार चयन के दौरान हंगामा

Mon, 23 Jun 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 23 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Uproar during the selection of ration dealer in Dhusura
घुसुरा में बैठक में हेराफेरी का आरोप लगाकर एक पक्ष ने प्रदर्शन किया
सेमरियावां। ब्लाक के ग्राम पंचायत धुसुरा में सोमवार को उचित दर विक्रेता (कोटा दुकानदार चयन) के लिए खुली बैठक हुई। कोटा दुकानदार चयन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। इस दौरान एक पक्ष को 296 और दूसरे को 325 लोगों का समर्थन मिला।
विज्ञापन

एसडीएम खलीलाबाद के आदेश पर सोमवार को ग्राम पंचायत धुसुरा में रिक्त चल कोटेदार के पंचायत भवन में कोटेदार चयन के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक खुली बैठक की गई। दोपहर बारह बजे से एक बजे तक आवेदन मांगा गया। इस दौरान जावेद अहमद, फखरूद्दीन, मोहम्मद सलमान तथा मो. यासिर समेत चार लोगों ने कोटे की दुकान के लिए आवेदन पत्र जमा किया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद इनमें से दो प्रत्याशी फखरूद्दीन और मोहम्मद यासिर ने आवेदन पत्र वापस लेकर दोनों दावेदारों का अलग-अलग समर्थन कर दिया। इसके बाद जावेद अहमद व मो. सलमान दो दावेदार मौजूद रह गए। एडीओ आईएसबी दिलीप कुमार पाण्डेय बतौर पर्यवेक्षक व ग्राम सचिव अस्तित्व कुमार गोस्वामी, असदुल्राह, रजनी सिंह, गुलाब चंद, लव कुश चौधरी ने दोनों दावेदारों के समर्थकों से अलग-अलग लाइन लगाकर गिनती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हुई गणना में जावेद अहमद के पक्ष में 325 तथा मोहम्मद सलमान के पक्ष में 296 लोगों ने समर्थन दिया। जावेद के समर्थन की घोषणा पर दावेदार मोहम्मद सलमान के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया और डाटा अदल-बदल करने का आरोप लगाकर दोबारा गणना कराने की मांग करने लगे। पुलिस बल ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed