फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uproar at the Collectorate over the incident of stone-pelting at the MP.

Sant Kabir Nagar News: सांसद पर पथराव मामले में कलेक्ट्रेट पर हंगामा

Sun, 20 Sep 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uproar at the Collectorate over the incident of stone-pelting at the MP.
डीएम और एसपी से वार्ता करते सांसद व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद पर शुक्रवार की रात बखिरा कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए पथराव से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सांसद ने कहा कि यह हमला साजिश के तहत कराया गया है। उपद्रवी उनकी हत्या करना चाह रहे थे।
सांसद ने डीएम और एसपी से मौके की वीडियो की जांच कराकर उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग की। इधर बखिरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि सांसद की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे भीड़ नाराज हो गई और पथराव कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की रात करीब 11.45 बजे से सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद धनघटा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अपने आवास बेलहर लौट रहे थे। उसी दौरान बखिरा कस्बे में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जुलूस निकल रहा था। सांसद की गाड़ी जैसे ही पहुंची तो वहां कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंक दिया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद को भी हल्की चोटें आईं। किसी तरह उन्हें वहां से निकाला गया। सूचना पर देर रात एएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इधर सांसद पर हुए हमले की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ता शनिवार को काफी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सांसद भी पहुंचे।
कलेक्ट्रेट पर डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के बहाने उपद्रवियों ने हत्या की नीयत से यह हमला किया। उनके सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला।

उन्होंने कहा कि इस हमले से उनके सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौके की वीडियो है इसकी जांच कराकर उपद्रवियों पर कार्रवाई की जाए। डीएम और एसपी ने जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद सपा कार्यकर्ता लौट गए।
इस दौरान पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, लोरिक यादव, शैलेंद्र यादव, नित्यानंद यादव, केडी यादव, अनवारू हक, रामवृक्ष यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed