फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP budget... lived up to the expectations of some and disappointed others

किसी भी परिस्थिति निपटने के लिए रहें तैयार : सीओ

Tue, 06 Feb 2024 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
UP budget... lived up to the expectations of some and disappointed others
नाथनगर ब्लॉक का निरीक्षण करते डीडीओ।
संतकबीरनगर। राह चलते कोई परेशान या छेड़खानी करे तो डरें नहीं तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस बिना समय गंवाए आपकी मदद करेगी। छात्राओं को खुद की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने का संदेश देते हुए सीओ (सिटी) ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए वह हमेशा तैयार रहें।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ (सिटी) ने छात्राओं से सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर संजीदा रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को दोस्त समझकर अपनी हर छोटी-बड़ी समस्या साझा करें। यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही घर और आसपास के लोगाें को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी शुरुआत घर से ही करने की सलाह दी। कहा, पिता और भाई को बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को घर के बाहर सीसीटीवी लगवाने के लिए प्रेरित करें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई प्रकार के हेल्प लाइन नंबर जारी हैं। इनपर आप सभी किसी भी समय शिकायत दर्ज करा सकती हैं। आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1930 की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में मौजूद महिला थाने की एसओ पूनम मौर्या ने छात्राओं को कानून की जानकारी दी। कहा कि छात्राओं को झिझकना नहीं चाहिए। उन्हें अपनी बात खुलकर माता-पिता को बतानी चाहिए। किसी के प्रलोभन में न आए। इस दौरान सीओ सिटी ने छात्राओं के सवालों का जवाब भी दिया। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने किया। कार्यक्रम में 280 छात्राएं शामिल हुई। इस दौरान उषा वर्मा, रचना मिश्रा, उमरावती, पूजा मिश्रा, एकता राय समेत अन्य मौजूद रहीं।
महिलाएं पुरुषों से कम नहीं
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज ने कहा कि छात्राएं निर्भिक, निडर होकर रहें। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। सरकार व पुलिस ने महिलाओं, छात्राओं की मदद को हेल्प डेस्क, मोबाइल नंबर, एंटी रोमियों का गठन किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही इंसान को मजबूत बनाती है।

छात्राओं ने सीओ से पूछे सवाल

सवाल : रास्ते में कोई दिक्कत आती है तो क्या करें? - अंशिका
जवाब :चुप्पी तोड़ें और विरोध करें। इसकी जानकारी शिक्षकों को दें, जो पुलिस तक सूचना पहुंचाएंगे। इसके बाद ऐेसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सवाल : एंटी रोमियो टीम क्या है? विजेता भारती
जवाब : एंटी रोमियों महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई एक योजना है। पुलिस स्कूल, बाजार, चौराहा, मंदिर आदि सार्वजनिक जगहों पर मुस्तैद रहती है।
सवाल : अगर कोई गलत व्यवहार करता है तो कहां शिकायत करें? शाइबा खातून
जवाब : अगर कोई गलत व्यवहार करता है तो हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकती हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
सवाल : साइबर फ्राड की शिकायत कहां करें? आंचल
जवाब : साइबर फ्राड होने पर तत्काल नजदीक के पुलिस स्टेशन पर संपर्क कर सकते हैं। अब तो जिले में साइबर थाना भी बन गया है। शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed