फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP budget... lived up to the expectations of some and disappointed others

Sant Kabir Nagar News: यूपी बजट... किसी की उम्मीदों पर खरा, तो किसी को कर गया निराश

Tue, 06 Feb 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 06 Feb 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
UP budget... lived up to the expectations of some and disappointed others
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार का बजट सोमवार को सदन में पेश कर दिया गया। साढ़े सात लाख 36 हजार 438 करोड़ के भारी भरकम बजट में 24863 करोड़ 57 लाख रुपये की नई योजनाएं शामिल की गई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। इससे विकास की रफ्तार और तेज होगी। नई परियोजनाओं से रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे, जिससे लोगों की आय बढ़ेगी। वहीं कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की बहाली नहीं होने से निराश हुए हैं।
विज्ञापन


बजट में औद्योगिक विकास पर ध्यान दिया गया है। परिवहन इंफ्रासक्ट्रचर के विकास से कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह बजट सराहनीय है।
विज्ञापन

वैशाली कुमार छापड़िया- व्यापारी
विकास में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है। परिवहन सुविधा बेहतर करने और इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने से विकास की गति तेज होगी। इसका लाभ सभी को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवण अग्रहरि- व्यापारी
सुरक्षा को लेकर सरकार काफी गंभीर दिखी है। बजट में महिलाओं की सुरक्षा और भय मुक्त वातावरण के लिए कदम उठाया गया है। महिलाओं के लिए स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स और एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन अच्छा कदम है। महंगाई कम करने के लिए भी कदम उठाया जाता तो बेहतर होता।
शिप्रा- गृहिणी
महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए बजट में कुछ नहीं किया गया, फिर भी यह बजट संतुलित है। महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं जो सराहनीय है।
जया त्रिपाठी- गृहिणी
कर्मचारियों को उम्मीद थी कि बजट में पुरानी पेंशन योजना की बहाली होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे निराशा हुई है। हालांकि सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए कदम उठाया गया है।
शबाना खान- कर्मचारी
लंबे अर्से से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग कर्मचारी कर रहे है, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए भी कोई पहल नही हुई। हालांकि अन्य क्षेत्रों में सकारात्मक कदम उठाए गए हैं।
प्रवीण कुमार यादव- कर्मचारी
सरकार ने बजट में गन्ना का मूल्य बढ़ाया है, यह सराहनीय कदम है। इसके साथ ही डार्क जोन में नए नलकूपों को कनेक्शन देने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है। इससे किसानों को फायदा होगा।
अलगू- किसान
प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना के तहत लघु व सीमांत किसानों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर पुरुष व महिला दोनों के लिए 3000 रुपये पेंशन की व्यवस्था की गई है। यह सराहनीय है।
राम सुरेश- किसान
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना आदि के लिए बजट की व्यवस्था की गई है। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हाेगी।

रणजीत राय- आम आदमी
ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम का निर्माण होने से युवाओं को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही रोजगार सृजन के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है, जो सराहनीय कदम है।
संदीप कुमार- युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article