{"_id":"666b5a5eed1e5a684d005f96","slug":"up-board-intermediate-marksheets-and-certificates-have-arrived-at-the-dios-office-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116016-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: इंटरमीडिएट के अंकपत्र आए, हाईस्कूल के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: इंटरमीडिएट के अंकपत्र आए, हाईस्कूल के लिए करना होगा इंतजार
Fri, 14 Jun 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाणपत्र डीआईओएस कार्यालय आ चुके हैं। इन्हें कॉलेजों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं हाईस्कूल के अंकपत्र के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
इस बार जिले में यूपी बोर्ड में 12वीं में 26905 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 26528 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल 20824 परीक्षार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। इसी तरह से हाईस्कूल में 31094 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 28589 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 26832 परीक्षार्थी परीक्षा में पास हुए। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थी अंकपत्र व प्रमाणपत्र के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे। कई बार कॉलेज से संपर्क भी कर चुके हैं।
अब विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हुआ है। माध्यमिक शिक्षा परिषद से 12वीं के अंकपत्र व प्रमाणपत्र मिलने के बाद वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीआईओएस कार्यालय से कॉलेजों को वितरण शुरू हो गया है। एक से दो दिन बाद विद्यार्थी कॉलेज से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं। डीआईओएस ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि इंटरमीडिएट के अंकपत्र आ चुके हैं। इन्हें कॉलेजों में पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र- छात्राओं को अंकपत्र विद्यालय से ही मिलेंगे।