फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP board exams in link surveillance today

कड़ी निगरानी में यूपी बोर्ड परीक्ष्ाा आज से

Thu, 07 Feb 2019 05:19 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 07 Feb 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
UP board exams in link surveillance today
कड़ी निगरानी में यूपी बोर्ड परीक्ष्ाा आज से - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। जिले के 81 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू होगी। इसके लिए 81 स्टेटिक, 18 सेक्टर तथा तीन जोनल मजिस्ट्रेट लगाए हैं। तीन जोनल मजिस्ट्रेट और चार सचल दल भी औचक निरीक्षण करेंगे। इस बार 58918 परीक्षार्थी नामांकित हैं।               
विज्ञापन

जिले में 279 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें एक राजकीय बालिका विद्यालय, 14 उच्चीकृत राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 34 सरकारी सहायता प्राप्त और 230 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। 81 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नामांकित परीक्षार्थियों में हाईस्कूल के 32057 और इंटरमीडिएट के 26861 हैं। डीएम भूूपेंद्र एस. चौधरी ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए हैं।  नकल की शिकायत सही साबित होने पर वहां के केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर हर कमरे में आमने-सामने वॉयस रिकॉर्डर युक्त दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले कैमरे काम करने लगेंगे। केंद्रों को बिजली का वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। प्रत्येक केंद्र पर इन्वर्टर के साथ जनरेटर का इंतजाम कराया गया है। इस पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट विशेष निगरानी रखेंगे। इन्वर्टर ऑन रखा जाएगा तथा बिजली गुल होते ही जनरेटर चालू कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed