{"_id":"66d9f40fda0962e4d5087ec3","slug":"up-112-personnel-will-be-equipped-with-body-worn-cameras-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-120297-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाॅडी वार्न कैमरे से लैस होंगे यूपी 112 के कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाॅडी वार्न कैमरे से लैस होंगे यूपी 112 के कर्मी
Thu, 05 Sep 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
- घटना स्थल पर पहुंचने के बाद वहां की स्थिति अत्याधुनिक कैमरे में होगी रिकाॅर्ड
- इवेंट की सूचना पर निकलने से पहले की पुलिस कर्मियों का कैमरा होगा ऑन
दिवाकर शुक्ल
संतकबीरनगर। यूपी 112 पुलिस टीम बाॅडी वार्न कैमरे से लैस हो रही है। इवेंट की सूचना पर निकलने से पहले पुलिस कर्मियों का कैमरा आन हो जाएगा। इसके वजह से घटना स्थल पर पहुंचने के बाद वहां की स्थिति अत्याधुनिक कैमरे में रिकाॅर्ड हो जाएगा और सही स्थिति को कोई भी छिपा नहीं पाएगा।
यूपी पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली (यूपी 112) फोन काॅल के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं को न्यूनतम समय में त्वरित कार्रवाई करता है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर शिकायत को अटेंड करती है। कभी-कभार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। शिकायतकर्ता व प्रतिवादी भी पुलिस पर ही एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए उलझ जाते हैं।
इसके अलावा कई बार पुलिस के पास मौके पर हुई घटना का पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से कार्रवाई करने में असमंजस की स्थिति बन जाती है। ऐसे मामलों से निपटने के लिए यूपी 112 को हाईटेक किया जा रहा है। सभी वाहन कैमरे से लैस हो रहे हैं। दो पहिया वाहनों पर भी पुलिस टीम को बाॅडी वार्न कैमरा दिया जा रहा है, जो इवेंट मिलने पर कैमरा चालू करके मौके पर पहुंचेंगे। उनके द्वारा की गई कार्रवाई व घटन स्थल की स्थिति कैमरे में रिकाॅर्ड होगा। जो बाद में किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई के लिए उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
0000000000000
पीटी जेड कैमरों से लैस हो रहे वाहन
चार पहिया वाहनों पर पीटी जेड (पैन, टिल्ट और जूम) कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये विभिन्न एंगल में घूमने के साथ ही क्षैतिज दिशा में घूम सकता है और घटना स्थल पर विस्तृत क्षेत्र को कवर करेगा। इसकी कवरेज क्षमता उच्चकोटि की है। यह कैमरा विशेष रूप से निगरानी, कानून प्रवर्तन, सैन्य, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा के लिए उपयोगी माना जाता है। रात के समय में भी यह कैमरा स्पष्ट रूप से विडियो कैप्चर करने में सक्षम है। इनमें धूल, पानी और तापमान के प्रति प्रतिरोधक क्षमता होता है। वाहन की गति और कंपन के बावजूद स्थिर वीडियो रिकाॅर्डिंग करता है, जिसे रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है।
यूपी 112 के दो पहिया वाहनों पर बाॅडी वार्न कैमरा मुहैया किया जा रहा है। इसके अलावा चार पहिया वाहनों पर भी उच्च क्षमता के कैमरे लग रहे हैं। इससे इवेंट पर पहुंचने के बाद वहां की सारी स्थिति कैमरे में रिकाॅर्ड होगा, जो पुलिस कार्रवाई में भी उपयोगी साबित होगा।
- राहुल यादव, प्रभारी यूपी 112