फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   unlock

बाजार हुआ गुलजार, नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग

Tue, 01 Jun 2021 10:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
unlock
बाजार हुआ गुलजार, नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग
विज्ञापन

कई लोग बिना मास्क के भी घूमते दिखे, अनलॉक से व्यापारियों को जगी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना संक्रमण के केस कम होने पर शासन के निर्देशानुसार मंगलवार से बाजार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खुले। इससे व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी राहत मिली है। इससे बाजारों में भीड़ बढ़ गई। जगह-जगह कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन होता नहीं दिखा। कई लोग बिना मास्क के भी घूमते दिखे।
वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 196 हैं। पॉजिटिव केस कम होने पर शासन के निर्देश पर प्रशासन ने जिले में कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई। दिन चढ़ने के साथ ही शहर में भीड़ काफी बढ़ गई। शासन का निर्देश है कि कोरोना गाइड लाइन पालन कराया जाए, लेकिन अधिकांश जगहों पर नियम का पालन होता नहीं दिखा। खलीलाबाद शहर के गोलाबाजार, बैंक चौराहा, त्रिपाठी मार्केट, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास आदि स्थानों पर भीड़ दिखी। इससे सोशल डिस्टेसिंग का नियम टूटा। ऐसी ही स्थिति मेंहदावल, बखिरा, हरिहरपुर, धनघटा, नाथनगर आदि कस्बों की भी रही। हालांकि कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अधिकारी लगातार भ्रमण कर जायजा लेते रहे, लेकिन यह व्यवस्था अधिक कारगर नहीं दिखी। बैंक चौराहे पर पुलिस की टीम भी मास्क चेक करती नजर आई। कपड़ा व्यवसायी बैजनाथ ने कहा कि शादी -ब्याह को देखते हुए कपड़ा मंगाया गया था, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के कारण दुकान बंद होने से काफी नुकसान उठाना पड़ा। बाजार खुलने से थोड़ी उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

कोताही बढ़ा सकती है संक्रमण, कोविड प्रोटोकाल का करें पालन
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, जिसे देखते हुए अनलॉक किया गया है। लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें और मास्क अवश्य लगाएं। इसमें किसी प्रकार की कोताही कोरोना संक्रमण को बढ़ा सकती है। ऐेसे में जरूरी है कि सभी लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। जिन्हें निर्देश दिया गया है कि कहीं भी भीड़भीड़ न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर मास्क पकड़े गए 99 लोग, वसूला गया जुर्माना
संतकबीरनगर। बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने 99 लोगों को पकड़ा। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि बिना मास्क के घूमते 99 लोग पकड़े गए। जिनसे पुलिस ने 16400 रुपये जुर्माना वसूल किया। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। इससे बचने के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है। बगैर मास्क के लोग घरों से बाहर न निकलें। दो गज की दूूूूरी बनाए रखे और बार-बार हाथ को सैनिटाइज करते रहें। नियमों का पालन करके ही कोरोना की जंग जीती जा सकती है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed