{"_id":"6797d2ce8584c4b54606ca77","slug":"underpass-trial-conducted-traffic-started-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-127670-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अंडरपास का हुआ ट्रायल, शुरू हुआ आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अंडरपास का हुआ ट्रायल, शुरू हुआ आवागमन
Tue, 28 Jan 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुखलिसपुर बंद रेलवे क्राॅसिंग पर बने अंडरपास से आते जाते लोग
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित मुखलिसपुर रोड अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही इसका ट्रायल हो गया है। इसके साथ ही अंडरपास से होकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। आस-पास के दुकानदार भी इससे काफी खुश है। उनके कारोबार को फिर से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
जिला मुख्यालय के मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद क्राॅसिंग बंद हो गया था, जिसके कारण लोगों को ओवरब्रिज से होकर आने-जाने की मजबूरी बनी हुई थी। इसके साथ ही आस-पास के दुकानदारों के कारोबार पर प्रभाव पड़ा था। इसको लेकर अंडरपास संघर्ष मोर्चा बनाकर लोगों ने आंदोलन चलाया और अंडरपास बनाए जाने की मांग की। जनप्रतिनिधियों की पहल के बाद रेल मंत्रालय ने यहां पर अंडरपास की स्वीकृति प्रदान की और 5.10 करोड़ रुपये अवमुक्त किए। जिससे अंडरपास का निर्माण कराया गया है।
गणतंत्र दिवस पर अंडरपास का ट्रायल हुआ। इसके बाद अंडरपास से होकर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। सोमवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में वाहन अंडरपास से होकर आते- जाते दिखे। बडे़ वाहनों का प्रवेश न हो, इसके लिए दोनों तरफ गार्डर लगाए गए हैं। ऐसे में दो पहिया और चार पहिया वाहन ही अंडरपास से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
करीब डेढ़ किलोमीटर घट गई दूरी
अंडरपास से होकर आवाजाही शुरू होने से जहां लोगाें को डेढ़ किलोमीटर घूमकर आने से राहत मिली है वहीं इसके आस-पास रहने वालों और दुकानदारों को भी राहत मिली है। अंडरपास से आवाजाही होने से दुकानदारों को कारोबार फिर रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही जो लोग गोलाबाजार, बैंक चौराहा आदि क्षेत्रों से धनघटा की ओर आते-जाते हैं, उन्हें सहूलियत मिल गई है।
कोट
मुखलिसपुर रोड अंडरपास का ट्रायल पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही लोग अंडरपास से होकर आने-जाने लगे हैं। इससे लोगाें को काफी राहत मिलेगी।
विपिन सिंह, अवर अभियंता रेलवे