{"_id":"67100145ca63904e9f0b01d0","slug":"underpass-dispute-dm-and-railway-officers-will-find-a-solution-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122371-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास विवाद : डीएम व रेलवे के अफसर निकालेंगे समाधान की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास विवाद : डीएम व रेलवे के अफसर निकालेंगे समाधान की राह
Wed, 16 Oct 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन की पहल पर वेंडर जोन बनाया जा रहा है। दो माह से आधा-अधूरा कार्य कराकर छोड़ दिया गया।
साथ ही अंडरपास की डिजाइन को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध के चलते निर्माण रोक दिया गया है। इससे शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई है। डीएम ने रेलवे अंडरपास के निर्माण में रुकावट को संज्ञान में लेते हुए बुधवार को रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की और एसडीएम के नेतृत्व में समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास का निर्माण हो रहा है। उत्तर की तरफ अंडरपास के अप्रोच के निर्माण में स्थानीय लोगों ने पांच दिन पूर्व आपत्ति दर्ज कराते हुए सड़क को चौड़ी करने की मांग की थी। उसके बाद से काम रुक गया था।
इधर डीएम ने समस्या को देखते हुए रेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने रेल विभाग के अधिकारियों से अंडरपास के नक्शे को लेकर जानकारी ली। रेल अधिकारियों ने बताया कि इसमें लोगों की आपत्ति है कि उत्तर की तरफ सड़क संकरी हो रही है, जिससे दो वाहन एक साथ नहीं निकल पाएंगे।
डीएम ने कहा कि एसडीएम सदर के साथ मौके पर जाकर स्थानीय लोगों से बात करें और समस्या का हल निकालें।ॉ