फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Underground cable blast, power failure of Khalilabad CHC

Sant Kabir Nagar News: अंडर ग्राउंड केबिल ब्लास्ट, खलीलाबाद सीएचसी की बिजली गुल

Tue, 25 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Underground cable blast, power failure of Khalilabad CHC
बिजली के फाॅल्ट को ठीक करते बिजलीकर्मी।
-करीब दस घंटे बाधित रही बिजली, मरीज रहे बेहाल
विज्ञापन

-जनरेटर चलाकर किसी तरह संचालित हुई ओपीडी
- जर्जर जंपर बदलने के बाद भी नहीं मिली उपभोक्ता को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को औद्योगिक क्षेत्र के ओसवाल फीडर से जुड़े लाइन के जर्जर जंपर बदलने और अनुरक्षण के बाद भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। इधर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के स्वतंत्र फीडर को सप्लाई देने के लिए लगाई गई अंडर ग्राउंड केबल फाॅल्ट हो गई। जिसके कारण करीब दस घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शिकायत के बाद पहुंचे बिजली कर्मियों ने आपूर्ति बहाल की लेकिन आधे घंटे बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान मरीजाें व स्वास्थ्य कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खलीलाबाद सीएचसी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए स्वतंत्र फीडर स्थापित किया गया है। वर्तमान में इससे अस्पताल के वार्ड, मीटिंग हाल और स्वास्थ्य कर्मियों के आवास को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। सोमवार को सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बताया गया कि सीएचसी खलीलाबाद और शुगर मिल चौराहे के बीच अंडर ग्राउंड केबिल ब्लास्ट हो गया है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधेश्याम यादव ने इसकी जानकारी विद्युत निगम के अधिकारियों को देकर आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने की बात कहीं। इसके बाद पहुंचे बिजली कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की लेकिन आधे घंटे के बाद फिर फाॅल्ट हो गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। हालांकि परिसर में लगे जनरेटर को चलाकर मरीजों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग हाॅल, स्वास्थ्य कर्मियों के आवास सहित परिसर में अन्य क्षेत्रों में लोगों को बिजली न रहने से परेशानी उठानी पड़ी। यही नहीं ऑपरेशन में भी दिक्कत आई और एक गर्भवती महिला को ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल भेजना पड़ा।
अस्पताल में मरीज दिखाने आए राकेश कुमार, रविंद्र कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से काफी परेशानी उठानी पड़ी। मीटिंग हाल में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक थी। उन्हें भी बिजली न होने से गर्मी के बीच किसी तरह बैठक निपटानी पड़ी।

बिजली आपूर्ति सुबह आठ बजे गुल हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आई तो जनरेटर चलाकर ओपीडी सहित अन्य कार्य संचालित कराया गया। शाम को छह बजे तक बिजली कटी रही। इसके कारण काफी दिक्कत हुई है।

-डॉ. राधेश्याम यादव, प्रभारी अधीक्षक सीएचसी खलीलाबाद



सीएचसी खलीलाबाद में स्वतंत्र फीडर स्थापित किया गया है। यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है। लोड बढ़ने से अंडर ग्राउंड केबल में ब्लास्ट होने से दिक्कत आई। जिसे कर्मियों को लगाकर ठीक करा दिया है और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
-अमित सिंह, अवर अभियंता बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article