फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Under suspicious circumstances, a married woman committed suicide by hanging herself in her parents' home.

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में मायके में विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान

Tue, 20 Feb 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Under suspicious circumstances, a married woman committed suicide by hanging herself in her parents' home.
- बखिरा क्षेत्र की घटना, घर में कोई नहीं था
विज्ञापन

- पिता व दोनों भाई केरल में रहकर करते हैं मजदूरी
- नायब तहसीलदार ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

बखिरा। क्षेत्र में विवाह होने के नौ माह के भीतर ही एक विवाहिता ने मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर जान दे दिया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका पूजा की मां कतयारी पत्नी रामजी निवासी गजौली बखिरा ने बताया कि उसकी छोटी पुत्री पूजा (उम्र-22 वर्ष) की शादी 12 जून 2023 को गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र स्थित चकदहां गांव में हुई थी। 18 फरवरी को पड़ोसी के घर विवाह होने की वजह से वह खाना बनाने के लिए चली गई थी। बारात जाने के बाद पूजा घर में अकेली थी। पड़ोस में जाते समय पूजा दामाद से मोबाइल फोन पर बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन

रात में करीब 10 बजे जब वह घर वापस आकर बेटी को आवाज दी तो कमरा बंद होने पर खिड़की से बेटी को फंदे से लटका हुआ देखकर आवाज देकर पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। एसओ श्याममोहन ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रात बारह बजे पुलिस टीम के साथ गजौली पहुंचकर मौके की जांच-पड़ताल की। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। सुबह नायब तहसीलदार मेंहदावल ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर पर नहीं था कोई परिवार का सदस्य
पूजा की मां कतयारी पत्नी रामजी ने रोते बिलखते हुए बताया कि घर पर कोई परिवार का सदस्य नहीं था। उसके पति केरल में रहकर मजदूरी करते हैं। उसके दोनों बेटे जितेंद्र व महेंद्र भी केरल में ही रहते हैं। बड़ी बेटी नीलम की शादी पहले ही हो चुकी थी।


बखिरा थाना क्षेत्र में विवाहिता के मौत का मामला संज्ञान में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
- राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed